फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? मार्च में इस दिन होगा जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Tue, 24 Mar 2026 02:46 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajasthan Board 12th Result Date: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक वीडियो संदेश के जरिए 12वीं बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंत्री ने संकेत दिया है कि आरबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम मार्च में ही जारी हो सकता है। बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित कर सत्र को नियमित करने की तैयारी में है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का लाइव अपडेट यहां देखें...
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं, 5वीं और 8वीं के नतीजों के बीच अब 12वीं के छात्रों के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक ताजा वीडियो बयान में 12वीं बोर्ड रिजल्ट की संभावित तारीख का खुलासा किया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने वीडियो में कहा कि बोर्ड प्रशासन पूरी तरह से मूल्यांकन कार्य में जुटा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को 12वीं कक्षा के नतीजे संभावित रूप से घोषित किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह राजस्थान बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे तेज परिणाम होगा।

लाखों छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। अमूमन मई के अंत में आने वाले नतीजे इस बार मार्च में ही आने से छात्रों को कॉलेज एडमिशन समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भरपूर समय मिल सकेगा।
विज्ञापन


कब हुई थी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं
12वीं की परीक्षाएं परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। जिसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के करीब 9.10 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ये परीक्षाएं करीब 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं थी।

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का लाइव अपडेट यहां देखें...

यहां देखें अपना स्कोरकार्ड
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बिना किसी तकनीकी रुकावट के अपना परीक्षा परिणाम अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताए गए तरीके से देख सकते हैं।
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 12वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें