फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE New Exam Rules: सत्र 2026-27 से नहीं होगी 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, फिर कैसे पास होंगे विद्यार्थी?

Tue, 24 Mar 2026 02:05 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 94.23% बच्चे पास हुए हैं। रिजल्ट की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि सत्र 2026-27 से 10वीं के लिए अलग से सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आइए जानते हैं फिर एक या दो विषयों में फेल छात्रों का क्या होगा...

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां देखें...
 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और प्रवेशिका परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23% रहा। वहीं, प्रवेशिका का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि बोर्ड 2027 से साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा और सत्र 2026-27 से 10वीं की पूरक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट यहां पढें... 

विज्ञापन


परिणाम की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि बोर्ड सत्र 2026-27 से 10वीं की पूरक परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। जिन विद्यार्थियों की प्रथम बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री (पूरक) आएगी, ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के अनुमति दी जाएगी।

2027 से साल में दो बार होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 2027 से प्रदेश में पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। दूसरी बोर्ड परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेगा, जिसने पहली बोर्ड परीक्षा दी होगी।

विद्यार्थियों को किन्हीं तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने की अनुमति दी जाएगी

यदि कोई विद्यार्थी प्रथम बोर्ड परीक्षा में तीन या तीन से अधिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं हुआ है, तो वह दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। ऐसे विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा और फिर उन्हें अगले साल ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट यहां पढें... 
 

फरवरी-मार्च में पहली तो मई में दूसरी बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित करेगा। इसके बाद द्वितीय सुधारात्मक परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। 

खेल के विद्यार्थियों को भी उन विषयों की द्वितीय सुधारात्मक परीक्षा में शामिल होने के अनुमति दी जाएगी, जिनकी परीक्षा तिथि उनके खेल आयोजन के साथ मेल खाती हैं। यानी अगर खिलाड़ी किसी वजह से पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सका तो वह द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट यहां पढें... 
 
विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result: देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें