RBSE 12th Arts Result: क्या रहा सफलता प्रतिशत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस साल 12वीं के आर्ट्स संकाय में कुल 96.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स में 96.59 फीसदी पास हुए। लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 में 12वीं आर्टस का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 90.17 प्रतिशत, 2019 में 88 प्रतिशत रहा था।
RBSE 12th Arts Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। बता दें कि कला संकाय की परीक्षा में कुल 6 लाख 40 हजार 239 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 6 लाख 16 हजार 745 छात्र सफल हुए हैं।