फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE: राजस्थान बोर्ड के बारहवीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Tue, 07 Jul 2020 04:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड के बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कल होगा जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बुधवार आठ जुलाई को बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बारहवीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे कल चार बजे जारी होंगे। विद्यार्थी अपना साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-प्रतियोगी परीक्षाओं में पक्की सफलता के लिए कोटा की एक्सपर्ट फैकल्टी से पढ़िए सिर्फ 999 रुपये में


राजस्थान बोर्ड के 12वीं साइंस की परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 3 अप्रैल तक हुआ था। सूबे के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर बताया है कि बोर्ड बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कल दोपहर चार बजे जारी करेगा। उन्होंने कहा, बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम की कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से लेकर 30 जून तक फिर से निर्धारित किया गया था। पिछले साल बोर्ड ने विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम एक साथ जारी किए थे। पिछले साल बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। 2019 में बारहवीं कक्षा में लगभग तीन लाख उम्मीदवार उपस्थित हुई थी। पिछले साल बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.88 फीसदी था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें