फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी, एसएमएस से ऐसे करें चेक

Mon, 13 Jun 2022 09:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2022 Declared: आरबीएसई की माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा दसवीं का परिणाम सोमवार 13 जून, 2022 को जारी किया गया। छात्र अपने आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए एसएमएस का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2022 Out - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 10th Result 2022 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई की माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा दसवीं का परिणाम सोमवार 13 जून, 2022 को जारी किया गया। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला (BD Kalla) के द्वारा शिक्षा संकुल में की की गई। 

विज्ञापन

जिन छात्रों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे छात्र अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान दें कि छात्र अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड या रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।  

 

RBSE 10th Result 2022: एसएमएस के माध्यम से कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र अपने आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए SMS का उपयोग कर सकते हैं। SMS के माध्यम से RBSE 10वीं परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए, Result (Space) RJ 10 (Space) Roll Number 56263 पर Send कर दें। चंद मिनट में आपको आपका रिजल्ट अपने मोबाइल पर मिल जाएगा।

RBSE 10th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 31 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में कुल 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब साढ़े 10 लाख छात्रों ने भाग लिया था।  
 

RBSE 10th Result 2022: इन आसान चरणों में चेक करें अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम जांच सकते हैं-: 
 
  1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज दिखाई दे रहे 10वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  6. इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। 



मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें