फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Result 2022: क्या कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? पढ़ें आधिकारिक अपडेट

Mon, 13 Jun 2022 07:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट तैयार रहें। हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
HBSE Result 2022 - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board Results 2022 Update: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट तैयार रहें। हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारी की जा रही है। बोर्ड की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए जाने के आसार हैं।  

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियां रहीं आगे, जानें पास प्रतिशत 

HBSE Result 2022: एक-दो दिन में नतीजे जारी करने की योजना

हालांकि, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार, 14 जून को घोषित किया जाएगा। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यही दावा बुधवार, 15 जून के लिए किया जा रहा है।
 



ऐसे में जब अमर उजाला ने हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HBSE) के प्रमुख से इस बारे में बातचीत की तो पता चला कि अभी रिजल्ट जारी करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड की ओर से एक-दो दिन में नतीजे जारी करने की योजना है।



यह भी पढ़ें: UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? इन वेबसाइट पर होंगे जारी
विज्ञापन

HBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम

हरियाणा बोर्ड (HBSE) द्वारा 2022 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा एक-दो दिन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर की जाएगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में दो लाख छात्र उपस्थित हुए, जबकि लगभग तीन लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। जानकारी के अनुसार, एचबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम सभी संकाय- कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए एक साथ घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : RBSE 10th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगी मार्कशीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें