बता दें कि पिछले साल, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 मार्च को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। इस बार, परीक्षा 18 और 19 नवंबर को हुई और इसका परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।
RBI Assistant Prelims परीक्षा विवरण
आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता पर 100 प्रश्न थे। पहले खंड में 30 अंकों के 30 प्रश्न थे और अन्य दो में 35 अंकों के 35 प्रश्न थे। आरबीआई की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक किसी प्रश्न के लिए दिए गए कुल अंकों में से एक चौथाई गलत उत्तरों के लिए काटा जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक में 450 सहायक रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।