फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJS Admit Card: दिल्ली हाई कोर्ट न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से अभी करें डाउनलोड

Wed, 13 Dec 2023 11:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi HC Judicial Service Admit Card 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित का जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi HC Judicial Service Admit Card 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

17 दिसंबर को होगी परीक्षा

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना न्यायिक सेवा प्रारंभिक प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित थी, बाद में इसमें बदलाव किया गया। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 53 रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

न्यायिक सेवा प्रारंभिक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  • *होमपेज पर उपलब्ध "Download Admit Card For Delhi Judicial Service Preliminary Examination-2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें