फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड: इस समय जारी होगा परिणाम, बोर्ड के प्रवक्ता ने दी जानकारी

Tue, 20 Jul 2021 03:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर देगा।
विज्ञापन
आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2021 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) इस महीने के अंत तक कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने मीडिया को बताया कि कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है, परिणाम की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम

विज्ञापन

छात्र कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा कोरोना की दूसरी लहर की वजह से रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद छात्रों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार करने का निर्णय लिया गया।

प्रैक्टिकल के अंकों को भी बनाया जाएगा आधार

कक्षा 10वीं के लिए, छात्रों का मूल्यांकन कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के आधार पर किया जाएगा। परिणाम तैयार करने के लिए आठवीं के 45 फीसदी, नौवीं की अंतिम परीक्षा के 25 फीसदी और कक्षा 10वीं की आंतरिक परीक्षा के 10 फीसदी अंक लिए जाएंगे। इसके अलावा प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल के अंकों की भी गणना की जाएगी।

ऐसे तैयार होगा कक्षा बारहवीं का परिणाम

वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। कक्षा 10वीं के अंकों का 45 फीसदी, कक्षा 11वीं के अंकों का 20 फीसदी और कक्षा 12वीं के इंटर्नल का 20 फीसदी वेटेज लिया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षाें को भी आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन

आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम

कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम वेबसाइट- rajresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे

  • आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in पर जाएं।

  • रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग-इन क्रेडेंशियल, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।

  • कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • डाउनलोड करें, भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए इसका  प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें