फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBSE Result 2021: नगालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Tue, 20 Jul 2021 02:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) यानी 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
2021 NBSE Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) यानी 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


अप्रैल और मई में हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
रिपोर्टों के अनुसार, एनबीएसई के अध्यक्ष, असानो सेखोज ने घोषणा की है कि परिणामों की जांच के साथ-साथ मार्कशीट प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि देश भर के कई अन्य राज्य बोर्डों के विपरीत, नगालैंड ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द नहीं किया था। राज्य में 2021 की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, बोर्ड 28 जुलाई, 2021 से सभी पंजीकृत संस्थानों को अंतरिम परिणाम गजट जारी करेगा। यह कार्य केंद्र अधीक्षकों द्वारा किया जाएगा, जो अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के परिणाम एकत्रित कर उसी के अनुसार वितरित करेंगे।

एनबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम कैसे देखें

  1. आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं या वैकल्पिक रूप से nbsenagaland.com पर क्लिक करें।
  2. एनबीएसई एचएसएलसी, एचएसएसएलसी रिजल्ट 2021 के लिए लिंक खोजें।
  3. इनपुट फील्ड के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  4. वेबसाइट पर पूछे गए अपना परीक्षा रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें
  5. अपने हॉल टिकट में दिए गए सभी विवरणों को सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका एनबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए नगालैंड एचएसएलसी / एचएसएसएलसी परिणाम 2021 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
 
परिणाम गजट 2021 यहां से डाउनलोड करें
विज्ञापन

  1. एनबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम गजट 2021 देखने के लिए सीधा लिंक HSLC 2021(Gazette)
  2. एनबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम गजट 2021 देखने के लिए सीधा लिंक HSSLC 2021(Gazette)
  3. एनबीएसई कक्षा 10वीं का पूरक परीक्षा परिणाम गजट 2021 देखने के लिए सीधा लिंक HSLC 2020 Compartment(Gazette)

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, परिणाम इंडिया रिजल्ट्स डाॅट कॉम जैसी वेबसाइटों पर भी देखने के लिए उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि HSLC और HSSLC दोनों बोर्डों के लगभग 40,000 छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। नगालैंड बोर्ड ने 2021 के परीक्षा परिणामों को एनबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है ताकि छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकलना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें