फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Schedule: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें जरूरी तारीखें

Fri, 05 Aug 2022 12:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम को 22 जुलाई, 2022 को ही जारी कर दिया जा चुका है। परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Rajasthan PTET Schedule - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, राजस्थान ने राज्य पीटीईटी, 2022 के काउंसलिंग शेड्यूल को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पीटीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे विश्विद्यालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। तो कब से शुरू होगी राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग, सफल उम्मीदवार कैसे इसमें हिस्सा ले सकेंगे? आइए जानते हैं इस खबर में इन सभी बातों की पूरी जानकारी...
विज्ञापन
Trending Videos

कब से शुरू होगी काउंसलिंग?
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया 07 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, वे 5000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करा के अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 16 अगस्त, 2022 तक जारी रहेगी। सभी जरूरी तारीख, प्रक्रिया आदि को जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

परिणाम हो चुके जारी
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम को 22 जुलाई, 2022 को ही जारी कर दिया जा चुका है। परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को उनके अंकों और पाठ्यक्रमों की च्वाइस के आधार पर  चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड सत्र 2022-23 में प्रवेश दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें