Rajasthan PTET 2020 : कोरोना महामारी के कारण 16 अगस्त को होने वाली राजस्थान प्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET) को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि फिलाहाल जारी नहीं की गई है। 16 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए लगभग 5.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
इस वर्ष दो वर्षीय बी.एड कोर्स के लिए 327270 उम्मीदवार ने पंजीकरण कराया है। वहीं चार वर्षीय बीएससी/बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए 153696 उम्मीदवारों नें पंजीकरण कराया है। राज्य के 1400 कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए PTET यानी B.Ed. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। पीटीईटी में भाग लेने के लिए बीए, बीएससी और बी.कॉम होना चाहिए।
इस परीक्षा का माध्यम से सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षिय बी.एड कोर्स और चार वर्षीय बीए बी.एड /बीएससी बी.एड कोर्स में दाखिला मिलता है। राजस्थान में दो वर्षीय बी.एड के लिए लगभग 1 लाख सीटें हैं। वहीं चार वर्षिय बी.एड के लिए लगभग 40,000 सीटें हैं।
पीटीईटी परीक्षा का समय तीन घंटे होता है। पीटीईटी परीक्षा में चार सेक्शन होते हैं। ये चार सेक्शन होते हैं मेंटल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, टीचिंग एप्टीट्यूट और भाषायी ज्ञान। इन प्रत्येक शेक्शन से 50- 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे समय-समय पर राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहे।
ये भी पढे़ें : त्रिपुरा के 29% स्कूली छात्रों के पास मोबाइल फोन और केबल टीवी नहीं - सर्वे