शिक्षा विभाग द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, कोरोना महामारी के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए त्रिपुरा के 29 प्रतिशत स्कूली छात्र मोबाइल फोन और केबल टेलीविजन दोनों का उपयोग नहीं कर सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ में तक में 3,22,297 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से कुल 1,11,618 छात्रों के पास स्मार्टफोन हैं 1,16,666 के पास साधारण मोबाइल फोन हैं और 1,80,059 के पास अपने घरों में केबल नेटवर्क है। वहीं कुल 1,96,389 छात्र अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, 94,013 छात्रों के पास किसी भी तरह का फोन नहीं है और कुल 1,42,238 छात्रों के पास केबल टीवी नेटवर्क नहीं है। इसलिए, राज्य शिक्षा विभाग अगले 18 अगस्त से एक शिक्षक और पांच छात्रों के अनुपात के साथ पड़ोस की कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहा है ताकि सभी छात्र विशेष रूप से सर्वे के अनुसार वे 29% छात्र जिनके पास मोबाइल ओर केबल टीवी नही है वे अपनी कक्षाएं जारी रख सकें।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा हम 18 अगस्त से पड़ोस की कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं। मार्च के बाद से कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के तुरंत बाद, शिक्षा विभाग ने स्थानीय टीवी चैनलों, ऑनलाइन कक्षाओं और छात्रों के लिए एसएमएस आधारित कक्षाओं में वीडियो लेक्चर शुरू किए।
एसएमएस आधारित कक्षाएं शुरू की गईं क्योंकि अधिकांश छात्रों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट नहीं है। शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक छात्र हेल्पलाइन कॉल सेंटर भी शुरू किया, ताकि कक्षा एक से 12वीं के छात्रों को शैक्षणिक परामर्श मिल सके और मनोवैज्ञानिकों या डॉक्टरों को सलाह भी दी जा सके कि वे सप्ताह के किसी भी दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 0381-2410053 डायल करके सलाह ले सकते हैं।
ये भी पढे़ें : NDA 2020 : अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स