फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग शेड्यूल में किया बदलाव, 17 सितंबर तक पंजीकरण का मिला मौका

Mon, 16 Sep 2024 02:36 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan NEET UG 2024: राजस्थान के मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने राउंड 2 काउंसलिंग में पंजीकरण की तिथि 17 सितंबर कर दी गई है। बोर्ड ने काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Rajasthan NEET UG Counselling 2024, राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan NEET UG 2024: राजस्थान के मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के कार्यक्रम में बदलाव किया है। नए अपडेट के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे राउंड के पंजीकरण तिथि बढ़ाकर 17 सितंबर कर दी गई है। राजस्थान नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स के अनुसार, एमबीबीएस पाठ्यक्रम लेने के इच्छुक छात्रों के लिए लगभग 1,919 सीटें हैं, वहीं बीडीएस के लिए राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 712 सीटें हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2024.org पर जाकर 17 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


नया काउंसलिंग कार्यक्रम
आयोजन तिथि
आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर
आवेदन की अनंतिम मेरिट सूची (दिव्यांग, रक्षा, अर्धसैनिक, एनआरआई) 18 सितंबर
प्रमाण पत्र का सत्यापन 19 सितंबर
आवेदन की अनंतिम मेरिट सूची (राज्य संयुक्त, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, एसटीए) 20 सितंबर
सत्यापन के बाद अनंतिम मेरिट सूची (दिव्यांग, रक्षा, अर्धसैनिक, एनआरआई) का प्रकाशन 20 सितंबर
अनंतिम रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन (22 सितंबर, 2024 तक इस्तीफे के बाद) 23 सितंबर
च्वाइस फाइलिंग 20-24 सितंबर
राउंड 2 आवंटन सूचना का प्रकाशन 27 सितंबर


पंजीकरण के चरण
  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2024.org पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर, काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण लिंक का चयन करें।
  • चरण 3: एक नया पेज दिखाई देगा और फिर उम्मीदवारों को एमबीबीएस, या बीडीएस सक्रिय लिंक का चयन करना होगा।
  • चरण 4: इसके बाद उन्हें अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • चरण 5: शुल्क राशि का भुगतान करें।
  • चरण 6: प्रवेश के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें