फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan NEET UG 2024: राजस्थान नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम के बाद क्या करें, यहां जानें

Fri, 27 Sep 2024 11:46 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan NEET UG 2024: राजस्थान नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन आज शुक्रवार को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Rajasthan NEET UG Counselling 2024, राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan NEET UG 2024: राज्य चिकित्सा और दंत चिकित्सा परामर्श बोर्ड, राजस्थान राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आज जारी करेगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2024.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट उम्मीदवार 5 अक्तूबर तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीट आवंटन में  शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के पास 4 अक्तूबर तक शुल्क जमा करने मौका है। वहीं आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर है। दूसरे राउंड का सीट आवंटन देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। 

सीट आवंटन के बाद क्या
राजस्थान नीट यूजी के दूसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम के बाद तीन विकल्प दिए जाएंगे। पहला फ्रीज, दूसरा फ्लोट और तीसरा स्लाइड
  1. फ्रीज: यह विकल्प उम्मीदवार तब चुनें, जब वे आवंटित सीट से संतुष्ट हों। यदि उम्मीदवार फ्रीज विकल्प चुन लेते हैं, तो उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
  2. फ्लोट: यह विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए है, जो आवंटित सीट स्वीकार करना चाह रहे हैं, लेकिन अगले राउंड में उच्च वरीयता के लिए अपग्रेड की चाह रखते हैं। वे फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं, इससे उन्हें उच्च वरीयता वाली सीट उपलब्ध होने पर अपग्रेड कर दी जाएगी।
  3. स्लाइड: स्लाइड विकल्प उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो आवंटित कॉलेज में सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन भविष्य में उसी संस्थान में उच्च पाठ्यक्रम मं उन्नयन के लिए विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में भौतिक रूप से रिपोर्टिंग करते समय नीचे दी गई दस्तावेजों की सूची साथ लानी होगी।
  • नीट यूजी 2024 प्रवेश पत्र
  • NEET UG 2024 स्कोरकार्ड
  • अनंतिम सीट आवंटन पत्र
  • कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • वैध पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 4 पासपोर्ट आकार की फोटो, आवेदन पत्र पर चिपकाई गई फोटो के समान
  • यदि लागू हो तो NEET 2024 के लिए MCC द्वारा नामित 16 केंद्रों द्वारा जारी वैध PwD प्रमाणपत्र
  • वैध WDP / WPP प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • वैध EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • लागू प्रोफार्मा के अनुसार बांड / बैंक गारंटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें