फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025: गेट के लिए आवेदन करने का एक और मौका, बढ़ाई अंतिम तिथि, जानिए अब किस तारीख तक कर सकेंगे पंजीकरण

Fri, 27 Sep 2024 09:25 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 3 अक्तूबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
GATE 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 अपनी पंजीकरण विंडो बंद करने वाला था। लेकिन गेट ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अक्तूबर कर दी है। तो वे उम्मीदवार जो गेट के लिए आवेदन करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं दे पाए, उनके पास 3 अक्तूबर तक का मौका है। बता दें कि उम्मीदवार GATE 2025 के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे। GATE 2025 के आधिकारिक बयान के अनुसार आवेदकों ने आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए कई सारे अनुरोध किए गए थे। इस कारण अंतिम बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


परीक्षा तिथि
देश भर में गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

बढ़ाई अंतिम तिथि - फोटो : अमर उजाला
आवदेन शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला- 1,400 रुपये
अन्य श्रेणी- 2,300 रुपये

पात्रता मानदंड
गेट 2025 पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार गेट आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे। 
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययनरत हो या फिर किसी भी प्रासंगिक क्षेत्र में सरकार द्वारा अनुमोदित डिग्रीकार्यक्रम पूरा कर लिया हो।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़
GATE 2025 के लिए नीचे बताए गए दस्तावेज आवश्यक होंगे।
  • हाई क्वालिटी फोटो
  • स्कैन किया गया हस्ताक्षर
  • पीडीएफ प्रारूप में श्रेणी (एससी, एसटी) प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रारूप में स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
  • कक्षा 10, 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।
  • डिस्लेक्सिया प्रमाणपत्र की पीडीएफ प्रारूप में स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)।
  • वैध फोटो पहचान दस्तावेज की स्कैन की गई प्रति - आधार-यूआईडी (अधिमान्य), पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र
  • फोटो पहचान पत्र में अभ्यर्थी का नाम,जन्मतिथि और विशिष्ट फोटो पहचान पत्र संख्या अंकित होनी चाहिए। सत्यापन के लिए यह फोटो पहचान पत्र मूल रूप में परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें