Rajasthan NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी काउंसलिंग बोर्ड, राजस्थान ने नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2023.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए प्रोविजनल मेरिट सूची 15 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य काउंसलिंग के अंतिम दौर के लिए सीट आवंटन 18 अक्तूबर को आरयूएचएस कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज में फिजिकल रूप से किया जाएगा। सीट आवंटित आवेदकों को 20 अक्तूबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।