RBSE Class 10th, 12th Exam परीक्षा तिथियां
आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। बीएसईआर 2024 बोर्ड परीक्षा की पहली पाली जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी।
आरबीएसई 2024 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत विषयवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम पहले ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा चुका है।
RBSE एडमिट कार्ड पर अपडेट
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आरबीएसई डेट शीट जारी होने के बाद, बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की भी घोषणा करेगा। वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी कार्ड भी ले जाना होगा।