UPPSC RO/ARO Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा
यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तिथि (UPPSSC RO/ARO Pre Exam Date) घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
1 पद को लिए ढ़ाई हजार से ज्यादा दावेदार
इस भर्ती अभियान के तहत समीक्षा अधिकारी (आरओ) के 334 और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 77 यानी कुल 411 पदों को भरा जाएगा। इन 411 पदों के लिए आयोग को 10,69,725 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 1 पद के लिए दावेदारों की संख्या 2,600 से भी ज्यादा है।
इस बार आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा है, लिहाजा केन्द्रों की संख्या भी अधिक होगी। यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को आरओ/एआरओ भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।
UPPSC Pre Exam 2023: चयन प्रक्रिया
इस बार अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा काफी कठिन होने वाली है। एआरओ के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं टाइप टेस्ट और आरओ के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।