फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Result: प्री-डीएलएड रिजल्ट के बाद अब क्या होगा अगला चरण...? यहां जानें प्रवेश की पूरी प्रक्रिया

Wed, 17 Jul 2024 04:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result And Counselling: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में योग्य घोषित हुए उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
Rajasthan BSTC Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने टॉप (Rajasthan Pre DElEd Toppers 2024) किया है। छगनलाल ने कुल 600 अंकों में से 558 अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट जारी होने बाद परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को अब आगे की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

विज्ञापन

Rajasthan BSTC Counselling: अगला चरण काउंसलिंग

राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन राजस्थान के डीएलएड कॉलेजों में डीएलएड (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अब काउंसलिंग का हिस्सा बनेंगे। काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

काउंसलिंग में उम्मीदवारों की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर उन्हें संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग में कटऑफ के हिसाब से ही दाखिले के लिए कॉलेज मिलेंगे। 

काउंसलिंग कटऑफ में महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले कुछ छूट प्रदान की जाती है। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार उन्हें आवंटित किए गए कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।

काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को उन अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का विकल्प भरना होगा, जिनमें वह प्रवेश लेना चाहते हैं। इसके बाद, कॉलेज अलॉमेंट, कॉलेज रिपोर्टिंग, अपवार्ड मूवमेंट, फीस रिफंड की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

सीट आवंटन के बाद की प्रक्रिया

कॉलेज आवंटन के बाद ऑनलाइन संस्थान रिपोर्टिंग का कार्यक्रम इस प्रकार है-
  • तय फीस का भुगतान ईमित्र, डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग से अभ्यर्थी द्वारा किया जाना
  • अभ्यर्थी द्वारा खुद के लॉगइन से आवंटित संस्तान में दाखिले के लिए ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना ।
  • अभ्यर्थी द्वारा स्वयं उपस्थिति होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना।
  • संस्थान द्वारा प्रवेशित छात्राध्यापकों के दस्तावेजों एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना।
  • संस्थान द्वारा प्रमाणीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगइन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना।
  • इसके बाद अपवर्ड मूवमेंट की प्रक्रिया भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें