फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 5th 8th Result 2022: सुबह 11 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Wed, 08 Jun 2022 12:26 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 Live: राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा आरबीएसई पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम जाने करने की तारीख की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board 5th 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE, Ajmer) बुधवार, 08 जून को कक्षा पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा आरबीएसई पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम जाने करने की तारीख की घोषणा की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।  

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी



 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की है कि कक्षा पांचवीं और आठवीं के परिणाम आठ जून, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। डॉ कल्ला ने लिखा, कक्षा-8 के 12.63 लाख और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
 
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड बच्चों के लर्निंग आउटकम को जानने के लिए कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा बोर्ड द्वारा पूरे राज्य में एक समान पेपर प्रारूप में आयोजित की जाती है। अब इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले इस बीच, सभी संकाय के लिए आरबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 अगले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की तारीख 15 जून के लिए बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें