संवाद और सम्मान समारोह के दौरान डीओपीटी के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भविष्य के आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रशिक्षण और प्रशासनिक सेवा के उद्देश्य से अवगत भी कराया। डॉ. सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले 20 टॉपर्स को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय के उत्तरी ब्लॉक में प्रशासित किया जाना चाहिए। हमें उनके अनुभव और अपेक्षाओं को देखने का अवसर मिलेगा और वे भी सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत होंगे।
समारोह के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के पहले 20 आईएएस टॉपर्स से मिलना एक ताजा अनुभव था। प्रथम तीन टॉपर... श्रुति, अंकिता और गामिनी 2022 की भारत की नारी शक्ति का प्रतीक हैं। संयोग से, यह युवा अधिकारियों का विशेषाधिकार प्राप्त बैच है, जिन्हें 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने और भारतीय सदी की शुरुआत देखने के लिए अगले 25 वर्षों में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर मिला है।
संवाद और सम्मान समारोह के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा (AIR 1) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह सर ने हमसे हमारी पृष्ठभूमि के बारे में पूछा और अपने अनुभव साझा किए। यह एक बेहतरीन अनुभव था। मुझे एक प्रतिनिधि होने की खुशी है। श्रुति ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रवृत्ति बदल रही है और यह गर्व की बात है कि शीर्ष तीन रैंक महिलाओं द्वारा हासिल की गई।