फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS World Subject Rankings 2023: वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 100 में रहे ये आईआईटी, जानें किसकी-कौनसी ब्रांच बेहतर

Thu, 23 Mar 2023 10:51 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

QS World University Rankings 2023: क्वाकारेली साइमंड्स विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग (Quacquarelli Symonds  World University Rankings) का 13वां संस्करण बुधवार, 22 मार्च को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
QS World University Rankings 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS World University Rankings 2023: क्वाकारेली साइमंड्स विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग (Quacquarelli Symonds  World University Rankings) का 13वां संस्करण बुधवार, 22 मार्च को जारी कर दिया गया है। दिल्ली आईआईटी ने इंजीनियरिंग के लिए पचास टॉप संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग 54 विषयों को कवर करती है, जिन्हें पांच व्यापक विषय क्षेत्रों में बांटा गया है। डेटा विज्ञान, कला का इतिहास और विपणन तीन नए विषय हैं जिन्हें इस वर्ष रैंकिंग के उद्देश्य से जोड़ा गया है।

विज्ञापन

पिछले साल इस रैंकिंग में 35 भारतीय कोर्सेज ने टॉप 35 में जगह बनाई थी। आईआईटी बॉम्बे ने गणित में इस रैंकिंग में 92वां स्थान हासिल किया है। पिछली बार से यह 25 स्थान उपर है।  इसके अलावा आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल में 87 और कंप्यूटर साइंस में दुनियाभर के टॉप संस्थानों में 96वां स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

क्यूएस द्वारा जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा विभिन्न विषयों में पेश किए गए 44 कार्यक्रम इस वर्ष विश्व स्तर पर शीर्ष 100 में शामिल हुए हैं। 2022 में 35 भारतीय प्रोग्राम्स ने टॉप-100 में जगह बनाई थी। विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों ने कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन और भौतिकी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें