PSEB Punjab Board Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 टर्म-2 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजाब बोर्ड यानी पीएसईबी अब जल्द ही टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के लिए तैयार है। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिखाई दे रहा है।
रिपोर्टों के अनुसार, पीएसईबी टर्म-2 के कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम जून में ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि, इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए, मीडिया रिपोर्टों में तमाम तरह की कयासबाजी चल रही है।