फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Class 10th Result: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट! ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 04 Jul 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB Class 10th Result 2022 at pseb.ac.in: रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के परिणाम सोमवार, 04 जुलाई, 2022 को शाम तक जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड रिजल्ट - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Class 10th Result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के लिए परिणाम जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के परिणाम सोमवार, 04 जुलाई, 2022 को शाम तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट pseb.ac.in, punjab.indiaresults.com, ssapunjab.org से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

इससे पहले पीएसईबी की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया गया था। 28 जून, 2022 को घोषित नतीजों के अनुसार, कुल 96.96 फीसदी परीक्षार्थियों ने कक्षा 12वीं में सफलता प्राप्त की है। वहीं, वे सभी परीक्षार्थी, जो पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in से पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 04 लाख छात्र पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
 

PSEB 10th Result: टर्म-1 और टर्म-2 दोनों परीक्षाओं के अंक होंगे शामिल

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक शामिल होंगे। पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को दोनों टर्म परीक्षाओं में 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

वहीं, न्यूनतम अंक पाने में विफल रहने वाले छात्रों को फेल घोषित किया जाएगा। हालांकि, सिर्फ एक-दो विषयों में फेल रहे छात्रों को पूरक यानी कंपार्टमेंट दी जाएगी। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के बाद पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

PSEB 10th Result कैसे और कहां से करें चेक?

  1. सबसे पहले छात्रों को पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। 
  2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
  4. यहां रिजल्ट विंडो में अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
  5. अब आपका पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. आप पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट आउट कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें