फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 2024: आज से शुरू हो रही पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया; इस लिंक से करें आवेदन

Fri, 03 May 2024 12:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB Class 12th Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र अपने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। छात्र नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
PSEB 10th Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Class 12th Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने उन छात्रों के लिए आज, 3 मई से आवेदन आमंत्रित किए हैं जो अपने कक्षा 12वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट- (pseb.ac.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पीएसईबी की एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र 17 मई, 2024 तक री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणामों की दोबारा जांच कराने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन


इस वर्ष पीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया। लड़कियों की कुल उत्तीर्ण दर 95.74% है, जबकि पुरुषों की उत्तीर्ण दर 90.74% है।

पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2,84,452 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2,64,662 उत्तीर्ण हुए। पंजाब बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


अमृतसर जिले ने 97.27 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि श्री मुक्तसर साहिब में सबसे कम 87.86 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं, वे पंजाब बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- (pseb.ac.in.) पर जाएं। 
  • होम पेज पर पुनः जांच के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें