फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prastav Debating Society: हंसराज कॉलेज में 22 और 23 सितंबर को होगा युवा संसद का आयोजन, मिलेगा एक लाख का इनाम

सार

देशभर के करीब 200 छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को तीन हिस्सों में रखा गया है- राज्यसभा, लोक सभा और ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट। अमर उजाला इस कार्यक्रम का का मीडिया पार्टनर है। 
विज्ञापन
Prastav Debating Society - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रस्ताव डिबेटिंग सोसाइटी, हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली की ओर से कैंपस में 22 और 23 सितंबर, 2022 को बहु-प्रतिक्षित राष्ट्रीय स्तर के युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में कई नामी लोक सेवक और मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इनमें इरा सिंघल (आइएएस), सुधांशु त्रिवेदी और बीके जस्सी (यूके) भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आपको बता दें कि अमर उजाला इस कार्यक्रम का का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन

200 छात्रों ने कराया पंजीकरण 
देशभर के करीब 200 छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को तीन हिस्सों में रखा गया है- राज्यसभा, लोक सभा और ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट। यह कार्यक्रम हमारे देश की युवा प्रतिभाओं के लिए खुद को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का एक शानदार मौका दे रहा है। 
विज्ञापन

मिलेगा 01 लाख का इनाम 
कार्यक्रम के एग्जिक्यूटिव बोर्ड में काफी देश के काफी अनुभवी लोग शामिल होंगे। इनमें हितांशी गोयल (लोकसभा), मयंक सिंघल (राज्य सभा), शिवांश श्रीवास्तव (एआईपीपीएम) शामिल हैं। कार्यक्रम में टॉप परफॉरमेंस करने वाले प्रतियोगियों को 01 लाख का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें