फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPC 2022 : परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए इस तारीख तक है पंजीकरण का अवसर, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मूल्यवान मंत्र

Sat, 15 Jan 2022 03:52 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ने के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक व अभिभावक परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 20 जनवरी, 2022 तक पंजीकरण करा सकते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इससे जुड़ने के लिए किया आमंत्रित।
 
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा 2022 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को परीक्षा पे चर्चा, 2022 कार्यक्रम को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से  सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इससे जुड़ने के लिए कहा है। उन्होने ट्विट करते हुए लिखा कि परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और इसी तरह 'परीक्षा पे चर्चा 2022' कार्यक्रम भी आ रहा है। आइए तनाव मुक्त परीक्षाओं की बात करें और एक बार फिर हमारे बहादुर परीक्षा योद्धा, उनके माता-पिता और शिक्षकों का समर्थन करें। मैं आप सभी से इस वर्ष के लिए पंजीकरण करने का आग्रह करता हूं। व्यक्तिगत रूप से, 'परीक्षा पे चर्चा' सीखने का एक शानदार अनुभव है। मुझे हमारे गतिशील युवाओं से जुड़ने, उनकी चुनौतियों और आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। यह शिक्षा की दुनिया में उभरती प्रवृत्तियों को खोजने का अवसर भी देता है।

विज्ञापन


 

परीक्षा के तनाव को दूर करने के मिलेंगे मंत्र

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, 2022 के पांचवें संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से भाग लेने के लिए गुरुवार, 13 जनवरी, 2022 को शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट में ट्विट किया। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए मूल्यवान मंत्र को प्राप्त करने के लिए छात्र इससे जुड़ें।

 

20 जनवरी तक है पंजीकरण का अवसर

छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के लिए 28 दिसंबर,2021 से 20 जनवरी,2022 के दौरान परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के लिए वेबसाइट MyGov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इन सभी के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधान मंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण परीक्षा पे चर्चा 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

छात्रों के रचनात्मक लेखन के कौशल को परखा जाएगा

मीडिया रिपोर्टों के आधार पर बताया गया है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 20 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित विजेताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। छात्रों के लिए रचनात्मक लेखन के विषयों में  कोविड-19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीतियां, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत के लिए एक आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं में डिजिटल सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन में लचीलापन जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। इसी तरह से शिक्षकों के लिए नया भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) विषय है, जबकि माता-पिता के लिए विषयों में बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ, लोकल टू ग्लोबल- वोकल फॉर लोकल, सीखने के लिए आजीवन छात्रों की तड़प जैसे विषय शामिल हैं। MyGov.in में  प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए करीब दो हजार से ज्यादा प्रतिभागियों को एनसीईआरटी के निदेशक से प्रशंसा पत्र और प्रधानमंत्री द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी में 'एग्जाम वॉरियर्स' पुस्तक से युक्त एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट प्रदान की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें