उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते प्रधानमंत्री ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होनें इस फैसले के लिए सभी छात्रों और अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता को खत्म करने और इस साल सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। यह प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने हमारे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मंत्रियों, राज्यों और छात्रों के परामर्श के बाद, पीएम मोदी ने आज युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। यह एक अच्छा फैसला है और नई पीढ़ी के लिए एक बड़ा कदम है।
केंद्र मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि इस साल सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार। हमारे युवाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चिंतित माता-पिता और शिक्षकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि छात्रों और उनके परिवारों के हित में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर यह सुनिश्चित करना कि हमारी युवा पीढ़ी की भलाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो। इसके लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रिंयका गांधी ने ट्वीट कर विद्यार्थियों काे बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि 12वीं कक्षा के छात्रों को अपनी आवाज उठाने के लिए बधाई। सभी अनिश्चितताओं और तनावों के बाद, आप आज आराम करने और जश्न मनाने के लायक हैं! सभी के सुखद, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे खुशी है कि 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। हम सभी अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित थे।