फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगे नए सत्र के सभी प्रवेश, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 01 Jun 2021 10:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए समिति की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है विवि समेत समस्त महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश के लिए तीन दिन में विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई होगी।

विज्ञापन


बैठक में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिसे सभी महाविद्यालयों को अनुपालन करना होगा।

प्रवेश समिति ने प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की है। जिसे तीन दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड कर दिया जायेगा। इसके पश्चात ऑनलाइन फॉर्म का पंजीकरण प्रारम्भ हो जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में सीटों की संख्या, न्यूनतम योग्यता एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उसके उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

कुलपति ने बताया कि उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए अयोध्या जनपद, सुल्तानपुर जनपद एवं गोंडा जनपद में तीन राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया सत्र 2021-22 में की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन तीनों कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश

बैठक में कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। नव-प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि कोई भी छात्र जो पढ़ना चाहता हैं उसे प्रवेश की सुविधा नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों से यह अपेक्षा भी की हैं कि संचालित होने वाले नये पाठ्यक्रमों को भी अपने स्तर से संचालित करने का प्रयास करें।

इस बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धनंज्जय सिंह, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. आरके सिंह, प्रो.चयन कुमार मिश्रा, प्रो. केके वर्मा, प्रो. जसवन्त सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. एसएस मिश्रा, प्रो.अशोक शुक्ला, प्रो.अनुपम श्रीवास्तव, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. अनिल यादव सहित अन्य शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें