फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द: विद्यार्थियों में खुशी की लहर, फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू

Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की पोस्ट के जरिए विद्यार्थी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
CBSE 12th board exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बारहवीं बोर्ड परीक्षा पर अंतिम फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सीबीएसई के चेयरमैन आदि की मौजूदगी में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। फैसले की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू हो गया है। 

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं
Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी ने अभिभावकों की तरफ से किया आभार व्यक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते प्रधानमंत्री ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होनें इस फैसले के लिए सभी छात्रों और अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।  

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता को खत्म करने और इस साल सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। यह प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने हमारे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी के फैसले को बताया बड़ा कदम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मंत्रियों, राज्यों और छात्रों के परामर्श के बाद, पीएम मोदी ने आज युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। यह एक अच्छा फैसला है और नई पीढ़ी के लिए एक बड़ा कदम है।

अभिभावकों और शिक्षकों को बड़ी राहत

केंद्र मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि इस साल सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार। हमारे युवाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चिंतित माता-पिता और शिक्षकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विद्यार्थियों की सुरक्षा और भलाई से काई समझाैता न करने के लिए धन्यवाद

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि छात्रों और उनके परिवारों के हित में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर यह सुनिश्चित करना कि हमारी युवा पीढ़ी की भलाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो। इसके लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रियंका गांधी ने छात्रों को दी बधाई

प्रिंयका गांधी ने ट्वीट कर विद्यार्थियों काे बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि 12वीं कक्षा के छात्रों को अपनी आवाज उठाने के लिए बधाई। सभी अनिश्चितताओं और तनावों के बाद, आप आज आराम करने और जश्न मनाने के लायक हैं! सभी के सुखद, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की अपनी खुशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे खुशी है कि 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। हम सभी अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित थे। 
विज्ञापन

बातचीत के आधार पर तैयार होगा असेसमेंट का प्रारूप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें