इंजीनियरिंग के लिए कितने अंक होने चाहिए?
यदि आप इंजीनियरिंग (B.Tech, B.E.) करना चाहते हैं, तो आपके 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में अच्छे अंक होने चाहिए। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए जेईई मेन (JEE Main) और जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) क्वालिफाई करना होता है, जिसके लिए 75% या उससे अधिक अंक (जनरल कैटेगरी के लिए) जरूरी होते हैं।
यह भी पढ़ें:
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम आज, जानिए पिछले साल कैसा था रिजल्ट
मेडिकल फील्ड के लिए जरूरी अंक
अगर आपका सपना डॉक्टर बनने का है, तो आपको मेडिकल (MBBS, BDS, BAMS) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नीट (NEET) परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट में हाई स्कोर लाना आवश्यक होता है, जिसके लिए 12वीं में भी बेहतर प्रदर्शन करना फायदेमंद रहता है।
गणित में उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक अंक
गणित में बीएससी, एमएससी, डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, या रिसर्च करना चाहते हैं, तो आपको 12वीं में गणित विषय में न्यूनतम 45-50% अंक लाने होंगे। यदि आप आईआईटी, आईआईएससी या अन्य शीर्ष संस्थानों में गणित से जुड़ा कोई कोर्स करना चाहते हैं, तो गणित में 70% या उससे अधिक अंक होना फायदेमंद रहेगा।
कम अंक आने पर छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़ने के कई रास्ते खुले हैं, जिनके जरिए वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। सही योजना, मेहनत और स्मार्ट रणनीति अपनाकर आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं। सफलता सिर्फ अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपके प्रयास और संकल्प से तय होती है।