GATE 2025 Result: गेट स्कोर से आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
भारत में कई प्रमुख संस्थान स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए GATE 2025 स्कोर स्वीकार करते हैं। इनमें आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने इच्छित संस्थान और पाठ्यक्रम के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए।
GATE Result 2025: गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं ये पीएसयू
उम्मीदवारों की भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करने वाले PSU की सूची:
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई)
- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल)
- भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)
- कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)
- रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस)
- चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल)
- दामोदर घाटी निगम (डीवीसी)
- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल)
- इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल)
- गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल)
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल)
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल)
- नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)
- एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल)
- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)
- न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल)
- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी)
- ओडिशा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीजीसी)
- तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी)
- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड)