फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliamentary Panel: NTA की कार्यप्रणाली पर संसदीय पैनल का सवाल, कहा- पेन-एंड-पेपर मोड में परीक्षाएं वापस लाएं

Mon, 08 Dec 2025 07:34 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Parliamentary Panel: संसदीय स्थायी समिति ने कहा कि वर्ष 2024 में एनटीए के प्रदर्शन से परीक्षार्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है। पैनल ने पेन-एंड-पेपर मोड को प्राथमिकता देना का सुझाव दिया। साथ ही, सीबीटी परीक्षाएं केवल सरकारी नियंत्रित केंद्रों पर कराने की सिफारिश की।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की शिक्षा मामलों की स्थायी समिति ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की लगातार हो रही गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाया है। शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल पर स्थायी समिति ने कहा कि एनटीए का प्रदर्शन भरोसा जगाने लायक नहीं है, इसलिए प्रवेश परीक्षाओं में पेन-एंड-पेपर मोड पर ज्यादा जोर दिया जाए। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली इस समिति की 371वीं रिपोर्ट संसद में पेश की गई, जिसमें एनटीए के सुधार के लिए कड़े कदम सुझाए गए हैं। 

2024-25 की बड़ी विफलताएं

समिति ने नोट किया कि 2024 में एनटीए की ओर से कराई गई 14 परीक्षाओं में कम से कम पांच में बड़ी गड़बड़ी हुई। यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और नीट पीज की परीक्षाएं रद्द हुई। सीयूईटी के नतीजे टलें। इसके अलावा जनवरी 2025 में हुए JEE Main 2025 की फाइनल आंसर की में गलतियों के कारण 12 सवाल वापस लेने पड़े। इन घटनाओं से छात्रों का NTA सिस्टम पर भरोसा डगमगा गया है। 

कमेटी के बड़े सुझाव

कहा कि एनटीए ने छह साल में 448 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमाएं है। इस पैसे से एनटीए इन-हाउस क्षमता बढ़ाएं, वेंडर्स की निगरानी मजबूत करें और परीक्षाएं खुद आयोजित करें। इससे लीक और गड़बड़ियां रुकेंगी। दावा किया कि ऐसे गड़बड़ियों को पूरी तरह रोका जा सकता है। अब एनटीए को तुरंत सुधार करने होंगे, क्योंकि शिक्षा मंत्रालय इस रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई करने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें