फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DANA Cyclone: चक्रवाती तूफान दाना के चलते स्थगित हुई ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, नई तिथि पर है ये अपडेट

Wed, 23 Oct 2024 03:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC CSE Prelims Exam 2024: चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone DANA) के कारण ओडिशा लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अक्तूबर को होनी थी। आयोग ने नई तिथियों को लेकर भी जानकारी साझा की है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC CSE Exam Postpone: 27 अक्तूबर को होने वाली ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2023-24 को चक्रवाती तूफान 'दाना' (Cyclone DANA) के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की अगली तिथि 7 दिनों के बाद अधिसूचित की जाएगी।

विज्ञापन


आयोग द्वारा सितंबर में जारी नोटिस के अनुसार, ओपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर के आखिरी रविवार, यानी 27 अक्तूबर को होनी निर्धारित थी, लेकिन चक्रवाती तूफान को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।

 

OPSC CSE 2023 Exam Pattern: परीक्षा में होंगे दो पेपर

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो अनिवार्य पेपर होंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक विषय में न्यूनतम 200 अंक होंगे। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या इस परीक्षा के माध्यम से वर्ष में भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या के लगभग 12 गुना से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन

399 रिक्तियां

आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा, 2023 के पद पर भर्ती के लिए 123 उम्मीदवारों को उक्त सूची में प्रत्येक के सामने उल्लिखित आधारों पर अस्वीकृत कर दिया है।

यह भर्ती अभियान 399 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 18 जनवरी को शुरू हुई थी और 16 फरवरी, 2024 को समाप्त हुई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें