फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा जेईई 2021: अब 30 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, 12 नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए

Wed, 28 Jul 2021 04:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के लिए ओडिशा राज्य में कुल नौ नए स्थानों और ओडिशा के बाहर तीन स्थानों को मौजूदा परीक्षा केंद्रों की सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए, ओडिशा राज्य सरकार ने OJEE-2021 यानी ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। राज्य के शिक्षण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों, बीटेक को छोड़कर, में दाखिले के लिए होने वाली ओजेईई - 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, रात्रि 11.59 बजे तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 02 अगस्त रात्रि 11.59 बजे तक बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बाद में अपडेट की जाएगी। 

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के लिए ओडिशा राज्य में कुल नौ नए स्थानों और ओडिशा के बाहर तीन स्थानों को मौजूदा परीक्षा केंद्रों की सूची में जोड़ा गया है। यानी कुल 12 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य के सभी 30 जिलों में परीक्षा केंद्रों के साथ ओजेईई- 2021 का आयोजन होने जा रहा है। ओडिशा राज्य में भवानीपटाना, नबरंगपुर, बौध, नुआपाड़ा, देवगढ़, पुरी, केंद्रपाड़ा, सुबरनपुर, मलकानगिरी को परीक्षा केंद्रों के रूप में जोड़ा गया है। वहीं, पटना, रांची और कोलकाता को भी केंद्र के रूप में जोड़ा गया है।

वहीं, आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया है, अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ऑनलाइन ओजेईई आवेदन पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं, यदि आवश्यक हो तो उनके द्वारा पहले से भरी गई जानकारी में कोई सुधार कर सकते हैं और यदि वे चाहें तो संशोधित भी कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्रों का पुन: चुनाव भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें