फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Plus 2 result: 12वीं कला संकाय का परिणाम जारी, 98.58 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Sat, 14 Aug 2021 03:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीएचएसई प्लस टू रिजल्ट सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर उपलब्ध है। इस साल कुल 1,89,363 छात्रों में से 98.58% ने ओडिशा प्लस टू आर्ट्स की परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन
Odisha 12th Arts Results 2021 declared - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने 14 अगस्त, 2021 को ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2021 घोषित किया है। सीएचएसई प्लस टू रिजल्ट सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर उपलब्ध है। इस साल कुल 1,89,363 छात्रों में से 98.58 फीसदी ने ओडिशा प्लस टू आर्ट्स की परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन


राज्य में लगभग 2.21 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इस साल, देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। कक्षा 12वीं का परिणाम बाद में आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार किया गया था। बोर्ड ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई थी, जिसे मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए सौंपा गया था। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को थ्योरी पेपर के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किए गए।  

ओडिशा प्लस-2 कला परिणाम 2021 परिणाम जारी
ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने प्लस-II आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम 2021 के परिणाम जारी किए। इस साल 1,89,363 छात्रों में से कुल 1,86,685 छात्र पास हुए हैं। इस साल केवल 100 से कम पांच छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पिछले साल इस श्रेणी के अंकों का आंकड़ा केवल एक था। वहीं, 30510 छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष ओडिशा +2 कला परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले कुल छात्रों में से 46,101 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है, और 30,510 छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


वोकेशनल कोर्स में 99.16% पास 
राज्य के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.16 प्रतिशत है। परीक्षा के लिए कुल 4920 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 4879 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुल पास प्रतिशत 99.16 प्रतिशत है। कुल 1075 छात्रों ने प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त किए हैं, 1752 उम्मीदवारों ने द्वितीय श्रेणी अंक प्राप्त किए हैं और 2052 उम्मीदवारों ने तृतीय श्रेणी अंक प्राप्त किए हैं।

सीएचएसई ओडिशा प्लस टू आर्ट्स परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध
सीएचएसई ओडिशा प्लस टू आर्ट्स का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर उपलब्ध है।


आयोजित की जाएगी विशेष परीक्षा
ओडिशा कक्षा 12वीं का परिणाम, 2021 घोषित कर दिया गया है। सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि पूर्व नियमित छात्र जो सीएचएसई द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे, वे सीएचएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑफलाइन परीक्षा में बैठ सकते हैं। अपने परिणाम से असंतुष्ट रहे छात्र भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें