फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Board Exams 2022: ओडिशा में इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 12 Mar 2022 06:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Board Exams 2022: बता दें कि अगर विद्यार्थी के स्वयं के स्कूल में परीक्षा देना संभव नहीं हुआ तो छात्र अपने पास के किसी भी विद्यालय में परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
Odisha Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Board Exams 2022: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को वार्षिक मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2022 को 29 अप्रैल से 6 मई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की घोषणा की। परीक्षा का टाइम टेबल जल्द ही ओडिशा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


Odisha Board Exams 2022: इसकी घोषणा मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से की जहां उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव ने सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य बताते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा में 6.5 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Odisha Board Exams 2022: मुख्य सचिव ने कहा कि ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करने का फैसला छात्रों और अभिभावकों के साथ चर्चा के बाद ही लिया गया है। राज्य सरकार ने वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली के साथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए छात्रों को राहत देने के लिए कई उपाय किए है।
विज्ञापन


Odisha Board Exams 2022: बता दें कि अगर विद्यार्थी का स्वयं के स्कूल में परीक्षा देना संभव नहीं हुआ तो छात्र अपने पास के किसी भी विद्यालय में परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे साथ ही परीक्षा के दौरान अन्य स्कूलों के शिक्षकों को परीक्षा केद्रों पर तैनात किए जाऐंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें