JNVST 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एनवीएस कक्षा 9 और 11 की लेटरल एंट्री 2025 चयन परीक्षा पंजीकरण फॉर्म के लिए विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in पर जाकर एनवीएस 2024 कक्षा 9 और 11 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के लिए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा।
परीक्षा तिथि और समय
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेएनवीएसटी 2025 चयन परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के लिए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा।
इस चीजों की होगी आवश्यकता
JNVST कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक मार्कशीट, वैध फोटो आईडी अपलोड करना आवश्यक है।
कक्षा 6, 9 के लिए चयन परीक्षा पैटर्न
NVS चयन परीक्षा 2024 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। दिव्यांग छात्रों के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। NVS 2025 प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवार नीचे कक्षा 9 और 11 के लिए NVS प्रवेश परीक्षा 2025 पैटर्न देख सकते हैं।