फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR-UGC-NET: एनटीए ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित किया, जानें क्या बताई वजह

Fri, 21 Jun 2024 09:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2024, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने इसके पीछे लॉजिस्टिक के मुद्दे को वजह बताया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 25 जून से 27 जून के बीच होनी थी। 
विज्ञापन


एनटीए ने कहा कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और संचालन से जुड़े मुद्दों के कारण इस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा।



संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2024, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कराई गई यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने का एलान किया था। परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर सभी को चौंका दिया था। एनटीए द्वारा कराई जाने वाली नीट की मेडिकल एंट्रेस परीक्षा पहले ही सवालों के घेरे में है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इसकी समीक्षा कर रहा है। अब सीएसआईआर-यूजीसी-नेट की परीक्षा स्थगित होने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें