नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021
- फोटो : social media
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 सितंबर को देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 का आयोजन किया गया था। जिसके अंतर्गत पूरे देश में निर्धारित 202 परीक्षा केंद्रों में लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। ऐसे सभी प्रवेश परीक्षार्थियों के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। आगे बढ़ने से पहले आपके काम की बात- अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने साल 2021 की नीट प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था और इसके रिजल्ट जारी किए जाने का इंतजार कर रहे थे, ताकि जल्द से जल्द एनटीए (NTA) द्वारा दूसरे चरण की प्रक्रिया की शुरुआत की जा सके। ऐसे में आज हम उन सभी प्रतियोगी स्टूडेंट्स के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने जा रहे हैं।
कब तक कर सकते हैं दूसरे फेज के लिए आवेदन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के द्वारा नीट (NEET Exam 2021) प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी कराई जानी थी। ऐसे में NTA द्वारा दूसरे फेज के लिए किए जाने वाले आवेदन की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स 01 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक एनईईटी (यूजी) पोर्टल पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही पहले चरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि में भी सुधार कर सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
अगर आप भी एक प्रतियोगी छात्र हैं और घर बैठे फ्री में अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर भी
सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि जैसी सभी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।