फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2021: परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी, जानें किस तारीख को आएगी प्रोविजनल आंसर-की 

Wed, 06 Oct 2021 04:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए कॉलम में अपना मोबाईल नंबर और जन्मतिथि लिख कर इस रिस्पांस शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई एडवांस 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर ने जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 03 अक्तूबर को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पांस शीट संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार इस पोर्टल पर जाकर दिए गए कॉलम में अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि लिख कर इस रिस्पांस शीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


10 अक्तूबर को जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की
यह रिस्पांस शीट कल शाम को ही जारी होने वाली थी लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से इसमें देरी हुई। 10 अक्तूबर को इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। इस पर उम्मीदवार अपना फीडबैक और आपत्तियां भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 10 और 11 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। आपत्तियों पर ध्यान देने के बाद संस्थान द्वारा जेईई एडवांस की आखिरी आंसर-की 15 अक्तूबर को जारी की जाएगी। 

पंजीकरण संख्या भूल गए तो करें यह काम

संस्थान ने इस परीक्षा का पंजीकरण नंबर भूलने वाले उम्मीदवारों को इसे वापस प्राप्त करने की सुविधा भी दी है। इसके लिए भी उम्मीदवारों को दिए गए कॉलम में अपनी जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि को लिख कर एंटर करना होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह इस रिस्पांस शीट को नीचे दी गई आसान प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई एडवांस 2021: रिस्पांस शीट को कैसे डाउनलोड करें

1. आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे कैंडिडेट रिस्पांस शीट पर क्लिक करें।
3. मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. आपका रिस्पांस सामने दिखाई पड़ेगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकलवाकर रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें