नीट 2021 आवेदन पत्र का प्रथम चरण: एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले केवल प्रथम सेट को भरना अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत विवरण, दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और संबंधित जानकारी देनी होगी।
नीट 2021 आवेदन पत्र का दूसरा चरण: एनटीए द्वारा नीट 2021 के परिणाम की घोषणा या स्कोर कार्ड डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को दूसरा सेट पूरा करना अनिवार्य है। इसमें उन अभ्यर्थियों को अपना शैक्षणिक विवरण दर्ज करना होगा जिनका परिणाम 6 अगस्त के बाद जारी हुआ है। इसके साथ ही माता-पिता की आय का विवरण, निवास स्थान जैसी अन्य जानकारियों का भी विवरण जमा करना होगा।