फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 2021: अगर आवेदन की अंतिम तिथि तक नहीं जारी हुआ 12वीं का परिणाम, तो ऐसे करें आवेदन

Tue, 27 Jul 2021 02:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 के लिए आवेदन पत्र को दो सेट या चरणों में विभाजित किया है।
विज्ञापन
नीट 2021 रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर 6 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सीबीएसई और कई राज्य बोर्डाें द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम या नतीजे जारी करने की तिथि तक की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी 6 अगस्त तक आवेदन कैसे करें? जानिए यहां…

विज्ञापन

एनटीए ने इस बार आवेदन पत्र को दो चरणों में किया है विभाजित
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 के लिए आवेदन पत्र को दो सेट या चरणों में विभाजित किया है। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों की वजह से यह कई राज्यों द्वारा परीक्षा आयोजित करने या परिणाम जारी करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिय एनटीए द्वारा यह निर्णय लिया गया है। ताकि नीट 2021 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का डेटा जल्दी से जमा किया जाए सके।

प्रथम चरण में देनी होगी यह जानकारी

नीट 2021 आवेदन पत्र का प्रथम चरण: एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले केवल प्रथम सेट को भरना अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत विवरण, दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और संबंधित जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन

इन दिन तक जमा करना होगा दूसरा सेट

नीट 2021 आवेदन पत्र का दूसरा चरण: एनटीए द्वारा नीट 2021 के परिणाम की घोषणा या स्कोर कार्ड डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को दूसरा सेट पूरा करना अनिवार्य है। इसमें उन अभ्यर्थियों को अपना शैक्षणिक विवरण दर्ज करना होगा जिनका परिणाम 6 अगस्त के बाद जारी हुआ है। इसके साथ ही माता-पिता की आय का विवरण, निवास स्थान जैसी अन्य जानकारियों का भी विवरण जमा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें