फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NCET 2024: एनसीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए ये रहा सीधा लिंक

Mon, 08 Jul 2024 04:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA NCET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आगामी नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA NCET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आगामी नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NEET- 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ncet.samarth.ac.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एनटीए एनसीईटी परीक्षा 2024 अब 10 जुलाई को आयोजित होने वाली है। इससे पहले, एनसीईटी 2024 परीक्षा 12 जून को आयोजित होने वाली थी। इस साल, कुल 40,233 उम्मीदवारों ने एनसीईटी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।इस साल कुल 40,233 उम्मीदवारों ने एनसीईटी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और अकादमिक के लिए सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 10 जुलाई 2024 को  आयोजित करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित प्रवेश पत्र अपने संबंधित आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके https://ncet.samarth.ac.in/ से डाउनलोड करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उम्मीदवार पोर्टल पर 'लॉगिन' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • एनसीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें