फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NITTT Exam Schedule Out : एनआईटीटीटी परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां देखें तिथियां

Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NITTT Exam Schedule: एनटीए ने एनआईटीटीटी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
NITTT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NITTT Exam Schedule Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.ac.in पर जाकर एग्जाम का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

NITTT Exam Schedule परीक्षा कार्यक्रम

नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा 10, 11, 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई है। परीक्षा दो पालियों में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी में होगा।

NITTT Exam परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट

एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट पर 30 जनवरी, 2024 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा से पहले एक मॉक टेस्ट 07 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल के माध्यम से वेबिनार में भाग लेने और मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए विशिष्ट विवरण प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन

NITTT Exam परीक्षा पैटर्न

एनआईटीटीटी परीक्षा ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने स्थान से अपने लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर पर परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी मानव प्रॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें