फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021: सत्र 4 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं परिणाम

Wed, 15 Sep 2021 02:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2021: 14 सितंबर को शाम के बाद, पीआईबी और अन्य सार्वजनिक प्रसारकों ने कहा कि जेईई मेन का परिणाम उसी दिन जारी किया जाएगा और अपने बयान में शिक्षा मंत्रालय का हवाला दिया। हालांकि, परिणाम देर रात घोषित किए गए।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा परिणाम की लिंक जारी कर दिया है। छात्रों के लिए परिणाम और स्कोर कार्ड उपलब्ध हैं। बता दें कि 15 सितंबर को 9.4 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है। अपने परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। 

इसके साथ ही एनटीए ने जेईई मेन सत्र 4 की अंतिम उत्तर कुंजी 2021 भी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन सत्र 4 में उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अंतिम उत्तर कुंजी 2021 की जांच कर सकते हैं। इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 6 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी।

विज्ञापन

जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी 2021: सत्र 4 कुंजी कैसे डाउनलोड करें

  • जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई मेन फाइनल आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे कंप्यूटर पर भी डाउनलोड करें।
विज्ञापन

देर रात जारी हुआ परिणाम
गौरतलब है कि छात्र पिछले सप्ताह से परिणाम का इंतजार कर रहे थे क्योंकि जेईई एडवांस पंजीकरण 11 सितंबर से शुरू होने वाला था। चूंकि जेईई मेन जेईई एडवांस, आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट है, इसलिए यह अनिवार्य था कि एनटीए जेईई एडवांस का पंजीकरण शुरू होने से पहले परिणाम घोषित करेगा। हालांकि 11 सितंबर की देर रात, वेबसाइट पर एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि जेईई मुख्य परिणाम में देरी के कारण जेईई एडवांस पंजीकरण को 13 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। 14 सितंबर को शाम के बाद, पीआईबी और अन्य सार्वजनिक प्रसारकों ने कहा कि परिणाम उसी दिन जारी किया जाएगा और अपने बयान में शिक्षा मंत्रालय का हवाला दिया। हालांकि, परिणाम देर रात घोषित किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें