फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAIN 2021: एनटीए ने जारी की उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी 8 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

Tue, 07 Sep 2021 10:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE MAIN 2021 Answer Key Released : जेईई (मेन) 2021 सत्र 4 के लिए कुल 7.32 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जेईई (मुख्य) 2021 के बीई / बीटेक पेपर में शीर्ष 2.50 लाख सफल उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों सहित) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
JEE MAIN Advanced - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE MAIN 2021 Answer Key Released : राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करके इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2021 की उत्तर कुंजी के साथ, उम्मीदवारों की रीस्पॉन्स शीट भी जारी की है। परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए उम्मीदवार अपनी रीस्पॉन्स शीट और आधिकारिक जेईई मेन उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ 6 सितंबर 2021 से 8 सितंबर सुबह 10 बजे तक आपत्तियां भी दर्ज करवा सकते हैं। यदि छात्रों को कोई त्रुटि मिलती है, तो वे 200 रुपये प्रति आपत्ति का भुगतान करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। शुल्क का भुगतान 8 सितंबर को सुबह 11 बजे तक किया जा सकता है। ध्यान रहे यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा है। 

विज्ञापन

जेईई मेन 2021 उत्तर कुंजी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'आधिकारिक उत्तर कुंजी लिंक' पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
चरण 4: जेईई मेन उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा जेईई एडवांस देने का मौका

गौरतलब है कि जेईई मेन 2021 का चौथा और अंतिम सत्र 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर व 2 सितंबर को आयोजित किया गया था। 15 जुलाई को जेईई (मेन) 2021 सत्र 4 के लिए कुल 7.32 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जेईई (मुख्य) 2021 के बीई / बीटेक पेपर में शीर्ष 2.50 लाख सफल उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों सहित) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 1996 को या उसके बाद होना चाहिए था। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।

JEE Main 2021: एनटीए जल्द जारी कर सकता है उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अपने स्कोर की गणना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें