फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021: प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थियों को अपने साथ ले जाना होगा यह महत्वपूर्ण दस्तावेज

Tue, 07 Sep 2021 10:19 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Admit Card 2021: नीट पीजी 2021 परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली थी, और उसी के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे। हालांकि, कोविड -19 महामारी को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। "18 अप्रैल 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को शून्य माना जाएगा। नए प्रवेश पत्र NBEMS की वेबसाइट https://nbe.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
NEET PG 2021Admit Card Released - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2021) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने NEET PG Admit Card 2021: डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा। बता दें कि नीट पीजी की परीक्षा 11 सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस स्थगित कर दिया गया था। इसलिए, पिछली तिथियों के अनुसार जारी किए गए प्रवेश पत्र "शून्य" माने जाएंगे और उम्मीदवारों को आज जारी किए गए नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे।

विज्ञापन

नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड: कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर, अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की यह रही डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान

नीट पीजी 2021 के एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेने के बाद, छात्रों को दिए गए स्थान पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन तस्वीर चिपकानी होगी। बता दें कि नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने पहले स्पष्ट किया था कि डाक या किसी अन्य माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। मंगलवार को जारी प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र सही सभी उल्लिखित विवरणों की जांच कर लें। ध्यान रहे, छात्रों को नीट पीजी 2021 परीक्षा केंद्र में एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाने की आवश्यकता होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें