21 दिसंबर को होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पेटेंट कार्यालय में डीआर कोटा के तहत 553 रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 दिसंबर, 2023 को देश भर के 103 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 89657 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी 26 दिसंबर या 27 दिसंबर, 2023 को जारी की जाएगी। प्रारंभिक परिणाम जनवरी 2024 के पहले सप्ताह तक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इनकी मदद से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।